{"_id":"61f2e403eed1b75c275ac030","slug":"10-ideal-teachers-honored-balrampur-news-lko6152369191","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 आदर्श शिक्षकों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 आदर्श शिक्षकों को किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 10 आदर्श शिक्षकों को सम्मानित किया गया है। शिव नारायण सेवा समिति की ओर से बीएसए ने सभी आदर्श शिक्षकों को पुरस्कृत किया है।
समारोह को संबोधित करते हुए बीएसए डॉ. रामचंद्र ने कहा कि 73वें गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के आदर्श शिक्षकों को सम्मानित करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। सभी शिक्षक इसी तरह से विद्यालयों में बच्चों को बेहतर ढंग से पढ़ाकर भविष्य संवारें। बीएसए ने शिव नारायण सेवा समिति की तरफ से शिक्षकों को पुरस्कार दिये जाने पर खुशी जताई।
शिक्षा सत्र 2021-22 में प्राथमिक विद्यालय नगर की शिक्षिका शैलेजा सिंह, प्राथमिक विद्यालय धुसाह सदर के शिक्षक जय शेखर, प्राथमिक विद्यालय वीरपुर सेमरी पचपेड़वा के शिक्षक इंद्रजीत सोनकर, कंपोजिट विद्यालय जमुनीकला गैसड़ी के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार, अहिरौली बुजुर्ग रेहरा बाजार के शिक्षक राहुल कुमार, प्राथमिक विद्यालय अंबरनगर शिवपुरा के शिक्षक कमल किशोर, प्राथमिक विद्यालय उपरौहुला उतरौला की शिक्षिका भावना देवी, कंपोजिट विद्यालय गोदहना श्रीदत्तगंज के शिक्षक अजय प्रताप मिश्र, उच्च प्राथमिक विद्यालय देवीपाटन तुलसीपुर की शिक्षिका दीप्ति अग्रवाल व प्राथमिक विद्यालय पकड़ी भुवारि गैड़ास बुजुर्ग के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार को पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन
समारोह के दौरान समिति के सचिव आशुतोष मिश्र की तरफ से प्रमाण पत्र, शील्ड व अंगवस्त्र उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर एआरपी मलिक मुन्नवर व मनोज कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।