फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   10 household items burnt to ashes due to fire

Balrampur News: आग लगने से 10 घर का सामान जलकर राख

Sun, 26 Mar 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 26 Mar 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
10 household items burnt to ashes due to fire
बलरामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरनपुर गांव में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में दस घर जल गए। इनमें रखा घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। हल्का लेखपाल ने क्षति का आकलन किया है। पूरनपुर गांव में दोपहर करीब 12 बजे रामप्यारे के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। रामप्यारे के घर से उठी लपटों ने पलक झपकते ही पड़ोसी कृपाराम, धर्म बहादुर, राम बहादुर, सोमई, जगतराम, रामकुमार, मुनीजर, बुद्धू व अंगनू के घरों को भी अपनी आगोश में ले लिया। ग्राम प्रधान अक्षय कुमार वर्मा ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलने पर जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी आती, तब तक सभी घर जलकर खाक हो चुके थे। अग्निशमन कर्मी व ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घरों में आग लगने व गृहस्थी का सारा सामान जलने के कारण परिवार तबाह हो गए हैं। पीड़ितों के पास न तो खाने को अनाज बचा है और न पहनने के लिए कपड़े ही बचे हैं। हल्का लेखपाल विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि अग्निकांड में हुई क्षति का आकलन किया गया है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपकर पीड़ितों को जल्द ही सहायता राशि दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed