{"_id":"6a15d5035b678204b10053ac","slug":"1-doctors-and-17-employees-were-found-absent-their-salaries-were-withheld-balrampur-news-c-99-1-brp1003-149054-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 11 चिकित्सक व 17 कर्मचारी मिले गैरहाजिर, रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 11 चिकित्सक व 17 कर्मचारी मिले गैरहाजिर, रोका वेतन
Tue, 26 May 2026 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 26 May 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो-36- जिला मेमोरियल चिकित्सालय का निरीक्षण करते सीएमओ। स्रोत विभाग
बलरामपुर। स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल करने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने मंगलवार को जिला मेमोरियल अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में 11 चिकित्सक व 17 कर्मचारी बिना सूचना के नदारद मिले। सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए सभी के वेतन रोकने का निर्देश दिया है। इसके अलावा साफ-सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली। इस पर भी सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताई।
जिला मेमोरियल अस्पताल में चिकित्सा अव्यवस्था को लेकर अमर उजाला ने 21 मई के अंक में प्रशिक्षु के भरोसे अस्पताल की ओपीडी शीर्षक से खबर प्रकाशित थी। इस खबर में अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाए गए थे। खबर प्रकाशित होने के बाद अव्यवस्था का मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा। खबर को संज्ञान में लेते हुए सीएमओ ने मंगलवार को मेमोरियल अस्पताल का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर 11 चिकित्सक व 17 कर्मचारी बिना सूचना के गायब मिले। इसमें डॉ. एसके मिश्र, डॉ. वीके राय, डॉ. चंद्र भान यादव, डॉ. शिव कुमार, डॉ. रवि श्रीवास्तव, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. रवि लाल, डॉ. राहुल सेठ, डॉ. प्रबल दीक्षित, डॉ. अर्जुन पासवान, डॉ. अल्ताफ हुसैन अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा कर्मचारियों में मसीताब खान, तुलसीराम, अनिल प्रसाद, कुणाल वाल्मीकि, मनीष कुमार, मोहन लाल, मो. आरिफ, अर्चना दुबे, अकीब अली, दिलीप कुमार, संदीप श्रीवास्तव, प्रायुष पांडेय, नीरज यादव, सत्य प्रकाश, जय प्रकाश, नीतू जैन व सुधा गायब मिले। सीएमओ ने सभी चिकित्सक व कर्मियों का अनुपस्थित अवधि का वेतन रोकने का निर्देश सीएमएस को दिया है। निरीक्षण के दौरान महिला वार्ड में गंदगी मिली। बेडों पर गंदे व पुराने चादर बिछे मिले। शौचालयों की स्थिति बहुत खराब पाई गई। वार्डों में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिला। कूलर बंद मिले। सीएमओ ने निरीक्षण में मिली खामियों से संबंधित आख्या तीन दिवस के अंदर सीएमएस से मांगी है।