{"_id":"60fee9708ebc3e585e421a96","slug":"1-25-crore-cowshed-project-will-be-handover-on-31-balrampur-news-lko5886036108","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.20 करोड़ वाली गोशाला परियोजना 31 को होगी हैंडओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.20 करोड़ वाली गोशाला परियोजना 31 को होगी हैंडओवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। सदर ब्लॉक के खुटेहना गांव में 1.20 करोड़ लागत की गोशाला परियोजना निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था यूपी सीएलडीएफ के एक्सईएन को 31 जुलाई तक पुशपालन विभाग को हैंडओवर कराना है। कार्यदायी संस्थाओं को 70 प्रतिशत तक निर्माण कार्य पूरा करने वाली 14 परियोजनाओं 15 अगस्त तक हैंडओवर कराने का निर्देश दिया गया है।
जिले में 554.21 करोड़ की लागत वाली 78 परियोजनाओं का निर्माण कार्य 14 कार्यदायी संस्थाएं करा रही हैं। सीडीओ रिया केजरीवाल ने विकास भवन सभागार में बीते दिन कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की।
बैठक को संबोधित करते हुए सीडीओ ने कहा कि सभी कार्यदायी संस्थाएं परियोजनाओं के निर्माण कार्य में हीलाहवाली न बरतें। लापरवाही बरतने वाली कार्यदाई संसथाओं के एक्सईएन व इंजीनियरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पीडी अनिल कुमार सिंह ने सभी कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से परियोजनाओं के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन
डीएसटीओ संजीव कुमार ने कहा कि जिले में 14 कार्यदायी संस्थाएं 554.21 करोड़ की स्वीकृति वाली 78 परियोजनाओं का निर्माण करा रही हैं। शासन स्तर से कार्यदायी संस्थाओं को 274.32 करोड़ रुपये का बजट अवमुक्त कर दिया गया है जिसकी तुलना में 80 प्रतिशत धनराशि 236.32 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। कार्यदाई संस्थाओं की भौतिक 57 प्रतिशत है।
इन कार्यदाई संस्थाओं को बाकी बचे 30 प्रतिशत कार्य को 15 अगस्त तक हर हाल में पूरा कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में अपर सीएमओ डॉ. एके सिंहल व जेई जलनिगम पीयूष कुमार वर्मा सहित सभी कार्यदाई संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।