{"_id":"6148c4f88ebc3e79d351cb99","slug":"1-15-crore-will-be-spent-on-the-marriage-of-225-daughters-balrampur-news-lko596460413","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों के हाथ पीले कराने पर खर्च होंगे 1.15 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों के हाथ पीले कराने पर खर्च होंगे 1.15 करोड़
विज्ञापन
बलरामपुर। गरीब परिवार की बेटियों के हाथ पीले कराने पर 1.15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। चालू वित्तीय वर्ष में 225 पात्र परिवारों से बेटियों के हाथ पीले कराने की तलाश की जा रही है। जिले में आठ अक्तूबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी समारोह कराए जाएंगे। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शामिल होने वाली बेटियों का लक्ष्य तय कर दिया गया है।
वित्तीय वर्ष 2021-22 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कराने के लिए शासन ने एक करोड़ 14 लाख 75 हजार रुपये का बजट आवंटित कर दिया है। जिले के इच्छुक पात्र लाभार्थी माता-पिता जिनके पुत्री की आयु 18 वर्ष और पुत्र की आयु 21 वर्ष से कम न हो उन्हें सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
पंजीकरण कराने की सुविधा जिले के तीनों तहसीलों के एसडीएम कार्यालय, ग्रामीण क्षेत्र वालों को सभी नौ ब्लॉकों के बीडीओ कार्यालय व चारों नगर निकायों के ईओ कार्यालय में उपलब्ध है। पंजीकरण कराने वालों को ही योजना का लाभ मिल सकेगा। स्कूल के शैक्षिक रिकार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र, मनरेगा जॉबकार्ड व आधार कार्ड उम्र के निर्धारण में मान्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
योजना में गरीब परिवार की बेटी, विधवा, परित्यक्ता व कानूनी रुप से तलाकशुदा को पुनर्विवाह के रुप में शामिल होने का मौका मिलेगा। अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ वर्ग को सक्ष्म अधिकारी से जारी जाति प्रमाण पत्र देना होगा।
वार्षिक आय दो लाख रुपये से अधिक न हो। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में ग्रामीण व नगर क्षेत्र का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। सदर, हरैया सतघरवा, उतरौला, रेहरा बाजार, तुलसीपुर, गैसड़ी व पचपेड़वा ब्लॉक के लिए 23-23 और श्रीदत्तगंज व गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक के लिए 22-22 का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में 8, नगर पालिका परिषद उतरौला, नगर पंचायत तुलसीपुर व नगर पंचायत पचपेड़वा में 4-4 बेटियों के हाथ पीले कराए जाएंगे।
प्रत्येक बेटी की शादी पर खर्च होंगे 51 हजार रुपये-जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि आठ अक्तूबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की तिथि निर्धारित हो गई है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शामिल होने वाली प्रत्येक बेटी की शादी पर 51-51 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। कन्या के दांपत्य जीवन में खुशहाली लाने व गृहस्थी बसाने के लिए 35-35 हजार रुपये बेटी के बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर किए जाएंगे।
विवाह संस्कार में प्रयोग होने वाले सामग्री जैसे एक-एक जोड़ी चांदी के पायल, बिछिया, कपड़े, 51 प्रकार के बर्तनों व कीपैड मोबाइल आदि पर 10-10 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। टेंट, भोजन व नाश्ता आदि पर छह-छह हजार रुपये खर्च होंगे।