फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   yuva prakoshtha ke jila addhyaksho ka tyagpatra

युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों का इस्तीफा

Tue, 20 Sep 2016 09:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 20 Sep 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
yuva prakoshtha ke jila addhyaksho ka tyagpatra
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
सपा में अखिलेश और शिवपाल का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलम यह है कि एक-एक कर शिवपाल अखिलेश के करीबियों को बाहर का रास्ता दिखाते जा रहे हैं। इस विवाद से जिला भी अछूता नहीं है। यहां के भी सपा युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों ने शिवपाल सिंह यादव की प्रदेश स्तर पर की जा रही कार्रवाई के खिलाफ इस्तीफा दे दिया है। पार्टी में उठा विवाद थमने की जगह बढ़ता जा रहा है। 
विज्ञापन



सपा में इन दिनों जो कुछ हो रहा है, वह पार्टी के लिए कहीं से भी सेहतमंद नहीं है। मुख्य रूप से कौएद के सपा में विलय से उठा विवाद अब जोर अजमाइश का मैदान बनता जा रहा है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी दी तो सीएम अखिलेश ने शिवपाल के पास से सभी महत्पूर्ण मंत्रालय वापस ले लिया।
विज्ञापन


मुलायम के हस्तक्षेप से सब कुछ ठीक हो गया। अखिलेश के पास से गया प्रदेश अध्यक्ष का पद वापस नहीं हुआ तो तो शिवपाल के पास से गया पीडब्ल्यूडी मंत्रालय वापस नहीं हुआ। अभी यह मामला थमा ही था। इसी बीच एक बार फिर सोमवार को घमासान शुरू हो गया। शिवपाल द्वारा रामगोपाल के भांजे अरविंद यादव को पार्टी से निकालने का विवाद अभी शांत ही नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल ने अखिलेश के टीम के दमदार युवा नेता एमएलसी सुनील सिंह यादव साजन, आनंद सिंह भदौरिया, संजय लाठर, मुलायम यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश यादव, छात्र सभाध्यक्ष दिग्विजय सिंह और मुलायम यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अनुशासनहीनता का आरोप लगा बर्खास्त कर नया विवाद खड़ा कर दिया है।


इस विवाद असर जिले में भी दिखा। सोमवार को समाजवादी यूथ फ्रंटल संगठन ने बैठक कर समाजवादी पार्टी युवा प्रकोष्ठ के सभी जिलाध्यक्षों ने एक स्वर से प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाये जाने के विरोध में पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वालों में युवजन सभा के जिलाध्यक्ष जयपाल यादव, लोबिञया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दीवान सिंह, समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राणा कुनाल सिंह और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष चंदन यादव शामिल हैं। सपा में चल रहा विवाद प्रदेश सहित जिले को भी प्रभावित कर रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed