फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth victims of fraud appealed to SP

Ballia News: ठगी के शिकार युवकों ने एसपी से लगाई गुहार

Tue, 12 Nov 2024 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Youth victims of fraud appealed to SP
बलिया। विदेश भेजने के नाम पर ठगी के शिकार युवकों से सोमवार को एसपी को पत्रक सौंपा। ठगी करने वाली कंपनी के कार्यालय में रखे गए उनके पासपोर्ट दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

देवरिया के महुआडीह थाना निवासी हरिलाल भारती 36 से ज्यादा युवकों ने आफिस पर सोमवार की सुबह हंगामा किया। पुलिस के समझाने के बाद शांत हुए। युवकों ने कार्यालय में रखे गए उनके पासपोर्ट वापस कराने की मांग की। पुलिस ने इसमें असमर्थता जताई तो वे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। एसपी विक्रांत वीर से मिले। एसपी से कहा कि पासपोर्ट मिलने पर ही वे वीजा बनवाकर नौकरी करने जा सकते हैं। कर्ज व ब्याज पर पैसा लेकर किसी तरह कंपनी को पैसा दिया था। फर्जी वीजा व टिकट देकर दिल्ली भेज दिए थे। वहां, जांच में फर्जीवाड़ा की जानकारी हुई। मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन कर्मचारियों का चालान कर दिया है। मुख्य आरोपी पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

विदेश भेजने वाली कंपनी में काम करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार : विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली योगेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि शिवी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के संबंध में मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले में टाउन हाॅल के पास स्थित कंपनी के आफिस से आवश्यक कागजात लेने के दौरान तीन को गिरफ्तार किया गया। इसमें सचिन कुमार निवासी गुरगुजपुर थाना रसड़ा, जितेन्द्र राम निवासी विशुनपुरा थाना गड़वार व अनिल प्रसाद निवासी रघुनाथपुर थाना रसड़ा को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed