फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth took to the road demanding drainage from the stadium

स्टेडियम से जलनिकासी की मांग को लेकर सड़क पर उतरे युवा

Wed, 22 Sep 2021 10:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Youth took to the road demanding drainage from the stadium
बलिया। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में जलभराव से खिलाडि़यों को हो रही परेशानी के समाधान के लिए बुधवार को युवाओं ने जुलूस निकाला और प्रशासन व खेल विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद युवा कलेक्ट्रेट पहुंच कर धरना पर बैठ गए व मौके पर जिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़ गए। मामले की जानकारी होते ही आनन-फानन में छात्रों को मनाने के लिए नगर मजिस्ट्रेट को वार्ता के लिए भेजा गया। युवाओं की मांग पर नगर मजिस्ट्रेट ने प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित किया और कहा की नगर पालिका के अधिकारी व अन्य जिम्मेदार अधिकारी के साथ एक बैठक कर इस मुद्दे का हल निकाला जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने सात दिन के अंदर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस दौरान छात्रनेता व सामाजिक कार्यकर्ता रिपुंजय रमण पाठक रानू ने कहा कि नगर के तमाम मुहल्लों के साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित जिला कारागार का पानी नालियों से होते हुए पंपिंग सेट से स्टेडियम में फेंका जा रहा है। जनपद में विभिन्न खेलों के लिए स्टेडियम में प्रतिदिन हजारों की संख्या में खिलाड़ी आते हैं, लेकिन यहां जलभराव व गंदगी की वजह से अपना अभ्यास नहीं कर पाते। एक तरफ ओलंपिक में खिलाडि़यों के प्रति पूरे देश में सम्मान जगाया है, वहीं जिले के युवाओं के प्रति प्रशासन मुख मोड़े बैठा है। कहा कि स्टेडियम की दुर्व्यवस्था पिछले दो सालों से जलभराव के वजह से किसी से छिपी नहीं है। इस मौके पर मधुवेष सिंह, मुकेश गिरी, देवानंद पांडेय, संजय कुमार, आदित्य सिंह, मनीष यादव, दिव्या पांडेय, आरुषि यादव, मनीष गिरी, ओमप्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed