फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth should become voters, inspire others also: DM

वोटर बनें युवा, दूसरों को भी करें प्रेरित : डीएम

Fri, 27 Oct 2023 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 09:48 PM IST
विज्ञापन
Youth should become voters, inspire others also: DM
विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने शुक्रवार को मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया। काॅलेज के छात्र-छात्राओं को संबोधित किया और बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान 4, 5, 25, 26 नवंबर और दो-तीन दिसंबर को सभी मतदान केंद्रों पर कैंप लगाया जाएगा। बीएलओ अपने बूथ पर मतदाता सूची और आवेदन पत्र के साथ उपस्थित रहेंगे। मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए आवेदक ऑनलाइन आवेदन https://voters.eci.gov.in वेबपोर्टल पर कर सकते हैं। बीएलओ के माध्यम से फार्म-6 भर सकते हैं। मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए फॉर्म-7 और मतदाता सूची में त्रुटिपूर्ण नाम सुधारने और पता बदलने के लिए फार्म-आठ भरना होगा। 26 दिसंबर तक सभी प्राप्त आपत्तियों और दावों का समाधान करके 5 जनवरी 2024 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। डीएम ने कहा कि आज का कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र का मुख्य अवयव चुनाव है। इसी के माध्यम से मतदाता अपने प्रतिनिधियों को चुनती है और सरकारें गठित होती हैं। 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में अवश्य होना चाहिए, इसके लिए सभी दृढ़ संकल्पित हैं। कुछ छात्राओं को फार्म-6 वितरित किया। बीएलओ को निर्देश दिया कि मतदाताओं के नाम काटने से पहले पूरी जांच पड़ताल कर, पुख्ता सबूत के आधार पर ही नाम काटा जाना चाहिए। आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से कार्य योजना बनाकर रोज 15-20 घर कवर करें। नई शादीशुदा महिलाओं को फार्म-6 जरूर भरवाएं । जेंडर रेशियों में बराबरी के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। उप जिलाधिकारी सदर आत्रेय मिश्रा और प्रभारी निर्वाचन अधिकारी अखिलेश यादव मौजूद थे। बैरिया में उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने एकीकृत अभिलेख निर्वाचन नामावली का प्रकाशन किया। कोई मतदान केंद्र ऐसा नही जहां बीएलओ मौजूद नहीं थे। रसड़ा के कमतैला स्थित श्रीमती फुलेहरा स्मारक महिला पीजी काॅलेज में मतदाता जागरूक अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सदानंद सरोज, प्रबंधक गोविंद नरायन सिंह, गिरीश नारायण सिंह, इनल सिंह आदि रहे। छात्रा शिल्पी गुप्ता, अंकिता वर्मा, लक्ष्मी गुप्ता, करिश्मा सिंह, मधु द्विवेदी, आशिया खातून ने मतदाता बनने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed