{"_id":"62f316f54d073c2fdf11741d","slug":"youth-killed-and-one-injured-fater-bloody-conflict-in-balia-district-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पैसों के विवाद में जमकर मारपीट, धारदार हथियार से हमले में युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पैसों के विवाद में जमकर मारपीट, धारदार हथियार से हमले में युवक की मौत, एक घायल
Wed, 10 Aug 2022 07:54 AM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 10 Aug 2022 07:54 AM IST
सार
बलिया जिले के गोपाल नगर गांव में पैसों के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। धारदार हथियार से हमले में युवक की मौत हो गई। गांव से लेकर जिला अस्पताल तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में विलाप करते मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया जिले के गोपाल नगर गांव में मंगलवार देर शाम पैसों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट में धारदार हथियार से हमले में युवक की मौत हो गई। घटना से नाराज एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर जिला अस्पताल में भी हमला बोल दिया। इस दौरान वहां भी मारपीट होने लगी सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची।
विज्ञापन
रेवती थाना क्षेत्र के गोपालनगर गांव में मोटरसाइकिल खरीद बिक्री के पैसे के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। धारदार हथियारों से वार किया गया। ऐसे में एक पक्ष के रंजीत कुमार साहनी उर्फ घुरल साहनी (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में लोग जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भी मारपीट
रंजीत साहनी के भाई इंद्रजीत साहनी के अलावा दूसरे पक्ष से द्वारिका साहनी का एक पुत्र भी जख्मी है। परिजन रंजीत को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। उसके बाद दूसरा पक्ष भी मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंच गया। जिला अस्पताल में भी दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पुलिस को फोन पर दी गई लेकिन नहीं पहुंची। मामले में रेवती पुलिस का कहना है की जुलूस में ड्यूटी लगी है। मारपीट की घटना सुनने में आई है। मामले की जांच की जा रही है