{"_id":"6a46cffbeda31693d00dd56d","slug":"youth-hangs-himself-after-conversation-with-wife-dies-ballia-news-c-190-1-ana1001-167700-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पत्नी से बात के बाद फंदे पर झूला युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पत्नी से बात के बाद फंदे पर झूला युवक, मौत
विज्ञापन
फेफना। थाना क्षेत्र के खोड़ीपाकड़ गांव में बुधवार की रात रवि कुमार (30) ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने कमरे से साक्ष्य जुटाए।
शहर के चित्तू पांडेय चौराहा निवासी रवि कुमार खोड़ीपाकड़ में सड़क के दक्षिण तरफ मकान बनाकर तीन भाइयों के साथ रहते थे। मोबाइल कंपनी में टेक्नीशियन थे। तीन साल की एक लड़की व डेढ़ वर्ष का बेटा है। परिजनों ने बताया कि 20 दिन पहले पत्नी अंजू से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, इससे नाराज होकर वह दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई।
बृहस्पतिवार की रात में ड्यूटी से रवि लौटा। सोने से पहले उसने पत्नी से बात की। परिजनों ने बताया कि जब सब लोग सो रहे थे तो रवि ने कमरे में फंदा लगा लिया। सुबह काफी देर तक नहीं जगा तो परिवार के सदस्यों ने उसे जगाने का प्रयास किया। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद न खुलने पर दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो वह फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने कहा कि परिजनों के बातचीत व जांच में प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद का मामला लग रहा है, पीएम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।