फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth dies in road accident

Ballia News: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Mon, 26 Jan 2026 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident
बलिया मार्ग स्थित कोटवारी मोड़ के सकहली श्मशान घाट के समीप रविवार की शाम बाइक व ईरिक्शा की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार संतोष कुमार की मौत हो गई। कोतवाल योगेंद्र बहादुर ने बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के इसारी सलेमपुर निवासी संतोष राजभर (40) अपने छोटे भाई विजय कुमार के साथ गाजीपुर के श्रीउरी अमहट स्थित अपनी बहन के यहां खिचड़ी लेकर गए हुए थे।
विज्ञापन

लौटते समय सकलही के समीप सामने से आ रहे ईरिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दिया। इसमें संतोष कुमार घायल हो गए, जबकि छोटा भाई विजय कुमार बाल-बाल बच गया। घायल संतोष को स्थानीय लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल ने बताया कि शिकायत पर पहुंची पुलिस ने बाइक व ईरिक्शा को कब्जे में ले लिया। ई रिक्शे का चालक मौके से भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed