फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth dies in collision between two bikes, four injured

दो बाइकों का टक्कर में चार जख्मी, एक की मौत

Sat, 21 Dec 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in collision between two bikes, four injured
बेल्थरारोड। नगरा मार्ग पर शुक्रवार को देर शाम अवायां गांव के पास राइस मिल के समीप दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीरावस्था के चलते चारों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय एक युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

चकिया गांव निवासी सुजीत राजभर (25) और आनंद राजभर (28) बाइक से नगरा की तरफ से आ रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार रामपुर क़ानून गोयान निवासी मुन्नाराम (22) अपने मित्र के साथ बाइक पर सवार हो बेल्थरा रोड की ओर जा रहे थे। अवाया गांव के राइस मिल के समीप दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर लाया गया, जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसमें आनंद राजभर की बलिया जाते समय मालीपुर के पास मौत हो गई। पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed