फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth dies in collision between car and bike, one serious

Ballia News: कार और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

Mon, 06 Nov 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in collision between car and bike, one serious
राष्ट्रीय राजमार्ग-31के कपूरी गांव के सामने रविवार की देर शाम बाइक व कार की आमने सामने की टक्कर में दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने घायल युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां एक युवक इम्तियाज उर्फ मुमताज (33) की मौत हो गई। कार चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

चितबड़ागांव निवासी आशिक मुहम्मद (30) व इम्तियाज शहर की तरफ जा रहे थे। कपूरी गांव के सामने ई-रिक्शा से पास लेते समय बाइक का हैंडल रिक्शे से टकराने से बाइक असंतुलित होकर सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार युवक सड़क के बीचो बीच गिर पड़े। दोनों तरफ से वाहनों का लंबा जाम लग गया। आसपास के लोगों ने दोनों को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने इम्तियाज को मृत घोषित कर दिया। आशिक मुहम्मद की हालत गंभीर बनी हुई हैं। थाना प्रभारी रोहन राकेश ने कहा कि कार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed