फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth dies after getting stuck in swamp, dead body taken out after 6 hours

Ballia News: दलदल में फंसने से युवक की गई जान, 6 घंटे बाद निकाला गया शव

Tue, 12 Nov 2024 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after getting stuck in swamp, dead body taken out after 6 hours
लालगंज/बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के गांव हृदयपुर में एक गड्ढे में हुए दलदल में सोमवार की रात कबाड़ बीनने वाले युवक की फंसने से मौत हो गई। करीब छह घंटे बाद मंगलवार को सुबह आठ बजे उसका शव निकाला जा सका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि गड्ढा करीब चार फीट गहरा है, लेकिन इसकी जमीन दलदली है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार रात करीब दो बजे रात गांव हृदयपुर के एक गड्ढे से अचानक बचाओ-बचाओ की आवाज आने लगी। इस पर आस-पड़ाेस के लोग घरों से बाहर निकले तो देखा कि एक युवक गड्ढे में हुए दलदल में फंस गया है। फिर उसे बचाने का प्रयास शुरू हुआ, लेकिन लोगों को सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रात में ही क्षेत्राधिकारी बैरिया मुहम्मद उस्मान दोकटी थानाध्यक्ष दोकटी बंश बहादुर सिंह, एसआई कमलेश पाठक, समर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सहायता से युवक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू हुआ। सुबह होते-होते घटनास्थल के पास लोगों की भीड़ जुट गई। सुबह करीब आठ बजे किसी तरह युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की पहचान तेजन कमकर (32) के रूप हुई। वह कबाड़ बीनने का काम करता था। चाय की दुकान पर भी रहता था। बताते हैं कि वह शराब पीने का आदी था। वह अपने पीछे पत्नी मुन्नी देवी, दो पुत्र प्रियांशु (15) और विकास (10) को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed