{"_id":"5dfbb0168ebc3e878e38230d","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-truck-villagers-jammed-ballia-news-vns500696533","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह बेरुआरबारी मार्ग स्थित कैथवली के पास बृहस्पतिवार की सुबह दुकान पर जा रहे एक युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सुबह 9.30 बजे सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
बांसडीह बेरुआरबारी मार्ग पर कैथवली के पास सुबह कैथवली स्थित सैलून की दुकान खोलने के लिए सूर्यपुरा निवासी संजय कुमार ठाकुर (20) पुत्र अंबरीश ठाकुर साइकिल से आ रहा था। इसी बीच बांसडीह की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक काली शंकर तिवारी भी पहुंच गए। उधर, मौत की खबर सुन आसपास के गांवों के लोग इकट्ठा हो गए और शव को सड़क पर रख जाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि स्पीड ब्रेकर बनवाया जाए और मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए। प्रभारी निरीक्षक ने उपजिलाधिकारी से वार्ता की। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्य ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि किसान दुर्घटना बीमा के तहत पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और लोक निर्माण विभाग से बात कर यहं स्पीड ब्रेकर बनेगा। एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीणों ने एक घंटे बाद जाम समाप्त कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।