फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth dies after being hit by train

Ballia News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Sun, 05 Nov 2023 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by train
भटनी-वाराणसी रेल मार्ग पर किरिहरापुर रेलवे स्टेशन और गोविंदपुर दुगौली हाल्ट के रामपुर छावनी के सतुहारी रेलवे क्राॅसिंग के समीप एक युवक की शनिवार की रात ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ट्रेन से कटकर 24 घंटे के अंदर ये दूसरी मौत हुई है।
विज्ञापन


रविवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान थाना क्षेत्र के रामपुर छावनी निवासी अरुण कुमार यादव (25) पुत्र वीरेंद्र यादव के रूप में की। परिजनों के अनुसार युवक किसी कार्य से बाहर गया था। रात्रि में ट्रेन से लौट कर किडिहरापुर रेलवे स्टेशन से उतरकर घर की तरफ आ रहा था। आते समय किसी ट्रेन की चपेट में आ गया होगा। सुबह होने पर परिजनों को घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 24 घंटे के अंतराल पर एक युवती एवं एक युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। हालांकि किशोरी की मौत को आत्महत्या बताया जा रहा है। वही युवक की मौत को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed