फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth died under suspicious circumstances in ballia

Ballia News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; पुलिस ने शुरू की जांच

Sat, 22 Nov 2025 02:49 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 22 Nov 2025 02:49 PM IST
सार

Ballia News: बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
Youth died under suspicious circumstances in ballia
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले में शनिवार की सुबह कस्बा स्थित मैनापुर मोहल्ले में 22 वर्षीय सुमंत वर्मा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक खाली मकान में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के पिता सुदामा वर्मा ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
परिजनों के अनुसार, शुक्रवार की रात सुमंत मोहल्ले के कुछ युवकों के साथ पार्टी कर रहा था। रात करीब नौ बजे के बाद जब परिवार ने उससे मोबाइल पर संपर्क करना चाहा तो कोई जवाब नहीं मिला। देर रात तक घर न लौटने पर चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन


शनिवार सुबह सुमंत की दादी सहरोजा देवी के पास मोहल्ले की ही सुदामा तुरहा की बेटी पहुंची और सूचना दी कि “आपका नाती अशोक के घर में पड़ा है।” बताया जाता है कि अशोक का घर वर्षों से खंडहरनुमा पड़ा है और वहां कोई नहीं रहता। यह सूचना मिलते ही परिजन व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो अंदर सुमंत का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Ballia News: 25 वार्डों में छठवें दिन नहीं उठा कूड़ा, आग लगाने से शहर की बिगड़ी हवा की गुणवक्ता

परिजनों के अनुसार, शव की स्थिति ऐसी थी कि उसका पैर ऊपर और सिर नीचे की ओर था, जिससे किसी अनहोनी की आशंका और गहरी हो गई। घायल समझकर परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

उधर, परिजनों ने शव को अस्पताल से वापस घर लाकर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। उनका कहना है कि जब तक सभी संदिग्धों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मोहल्ले के कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

खबर लिखे जाने तक परिजन घर के बाहर शव रखकर कार्रवाई की मांग पर डटे हुए थे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed