{"_id":"69217d5b89db7983640498c5","slug":"garbage-collection-not-taking-place-in-ballia-due-to-protest-by-municipal-employees-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 25 वार्डों में छठवें दिन नहीं उठा कूड़ा, आग लगाने से शहर की बिगड़ी हवा की गुणवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 25 वार्डों में छठवें दिन नहीं उठा कूड़ा, आग लगाने से शहर की बिगड़ी हवा की गुणवक्ता
Sat, 22 Nov 2025 02:50 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:50 PM IST
सार
Ballia News: बलिया शहर के 25 वार्डों में छठवें दिन भी कूड़ा नहीं उठाया गया। इसकी वजह है कि यहां नगर पालिका कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
शहर में फैला कूड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया नगर पालिका कर्मचारियों के धरने के कारण शहर में पांच दिनों से कूड़े का उठान नहीं हो रहा है। शहर के अधिकांश चौक-चौराहों पर कचरा पटा है। दुकानदार बाजार में कचरे में आग लगा दे रहे है, कचरा से फैल रहे प्रदूषण से शहर की वायु गुणवक्ता खराब हो गई है। पिछले 12 घंटे में 125 से 165 से ऊपर है। अस्थमा, गम्भीर रोगियों की हालत खराब हो रही है। लोगों को गले मे खरास, सांस लेने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
शहर में कचरा से प्रदूषण पर काबू के लिए नगर पालिका परिषद की कोशिश फिलहाल नजर नहीं आ रही है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। नगर पालिका परिषद के कर्मचारी व सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से स्थिति और विकट हो गई है।
विज्ञापन
पांच दिनों से विशुनीपुर रोड, सिविल लाइन, रामपुर उदयभान, मालगोदाम रोड, जगदीशपुर, टाउनहाल, शहीद पार्क चौके, विजय सिनेमा रोड, जापलिनगंज चौराहों के साथ ही गली व मोहल्ले में गंदगी की बदबू से लोग परेशान है।
विज्ञापन
कूड़े की ढेर के निकट से आवाजाही करने से लोग बचने लगे हैं। गंदगी से आजिज आम लोगों में नगर पालिका के प्रति उबाल देखने को मिल रहा है। व्यापारी आक्रोशित है। वहीं, चेरमैन संतकुमार मिठाई लाल गुप्ता व ईओ सुभाष कुमार एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है।