फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth died by drowning in the pond

Ballia News: तालाब में डूबकर युवक की मौत

Sun, 06 Aug 2023 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Youth died by drowning in the pond
पंदह। खेजुरी थाना क्षेत्र के बहेरी गांव में तालाब में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन


मासूमपुर (बहेरी) निवासी सोनू यादव (20) पुत्र मनजी यादव रविवार को सुबह बाजार जाने को कहकर घर से निकला था। कुछ देर बाद वह बहेरी जेठवार मार्ग स्थित तालाब में नहाने चला गया। नहाते समय पैर फिसलने से वह गहराई में चला गया और डूब गया। घटना के करीब एक घंटे बाद इस बात की जानकारी लोगों को तब हुई जब एक बुजुर्ग तालाब के किनारे पहुंचे। बुजुर्ग ने इसकी सूचना अन्य व्यक्तियों को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को घटना से अवगत करा दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद परिजन बेसुध हैं। मां बाप सहित बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बहनों व मां कुसुम के करुण क्रंदन से वहां मौजूद सबकी आंखें भीग जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच बहनों के बीच सोनू एक मात्र भाई था। पढ़ने में काफी होनहार सोनू ग्रेजुएशन करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगा था। मां बाप उसको लेकर तरह-तरह के सपने देख रहे थे। इसी बीच सोनू कभी न भूलने वाला दर्द दे गया। उसके कुशल व्यवहार और सौम्य स्वभाव के सभी कायल थे। लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि सोनू अब उनके बीच नहीं है। घटना से परिजनों समेत पड़ोसी भी स्तब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed