{"_id":"5e78dd098ebc3e77b6384eda","slug":"youth-consciousness-made-people-aware-distributed-masks-and-soaps-ballia-news-vns517373412","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा चेतना ने लोगों को किया जागरुक, बांटे मास्क व साबुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा चेतना ने लोगों को किया जागरुक, बांटे मास्क व साबुन
विज्ञापन
भरसौता गांव में कोरोना महामारी से बचने हेतु लोगों को मास्क पहनाते स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं ?
- फोटो : BALLIA
बलिया। भरसौता, अगरौली, दोपही, मुबारकपुर, खोड़ी-पाकड़, नसीराबाद, दरामपुर, सरफ़ुद्दीनपुर, मालदेपुर गावों में महामारी कोरोना से बचने हेतु युवा चेतना द्वारा मास्क एवं साबुन वितरण लोगों के बीच किया गया।
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि देश और विश्व इस समय महामारी कोरोना से परेशान है ऐसी स्थिति में जागरुक रहने की आवश्यकता है। कहा कि सतर्क रहें और स्वस्थ रहें इस बात को गांव-गांव तक पहुँचाना होगा। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि सरकार भी गांव-गांव मास्क और साबुन नहीं पहुंचा पा रही है परंतु युवा चेतना पूरी सक्रियता के साथ गांवों में मास्क और साबुन का वितरण कर रही है।
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि ये राजनीति का समय नहीं है ये सेवा का वक्त है। श्री सिंह ने कहा कि सुख-दु:ख में हम तत्परता के साथ खड़े हैं। डब्लूएचओ के निर्देशों पर सिफ़ॱर चर्चा न हो बल्कि गांव-गांव में कोरोना से बचने हेतु आवश्यक सामान सरकार वितरित कराए। कहा कि 20 रुपया का मास्क 200 रुपया में बिक रहा है सरकार को इस पर भी ध्यान देना चाहिए। हमारे लिए देश और जनता सर्वोपरि है हम कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हैं। श्री सिंह ने कहा कि हम गांव-गांव जाकर लोगों से मिलकर उन्हें कोरोना से बचने के तरीक़े बता रहे हैं साथ ही उन्हें मास्क और साबुन भी दे रहे हैं। कहा कि सरकार को गरीब और मजदूर वर्ग के लिए आर्थिक सहायता बढ़ाना चाहिए। इस अवसर पर अजय राय मुन्ना, कमला शंकर राय, मोहन सिंह, अजय ओझा, राहुल राय, बैजू राय, शिवम राय, नीलकांत वर्मा आदि रहे।