फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   youth commited suicide by cut himself with sharp weapon in a dispute over money with family members in ballia

बलियाः परिजनों से रुपये के विवाद में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, धारदार हथियार से खुद पर किए कई वार, अस्पताल में मौत

Sun, 22 Aug 2021 03:42 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 22 Aug 2021 03:42 PM IST
सार

बनियाबांध निवासी नंदकिशोर सिंह उर्फ छोटू सिंह (30) पुत्र ब्रजभूषण सिंह रविवार सुबह नशे में धुत होकर घर आया। अपने परिजनों से बिक्री की गई भूमि का हिसाब-किताब मांगने लगा। हिसाब नहीं देने पर क्रोधित होकर घर में रखे धारदार हथियार से अपने ऊपर कई वार कर लिए।

विज्ञापन
youth commited suicide by cut himself with sharp weapon in a dispute over money with family members in ballia
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के बलिया जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। रसड़ा क्षेत्र के बनियाबांध में परिजनों से रुपये के विवाद में एक युवक ने खुद पर धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर लिया। परिजन आनन फानन उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप है।  

विज्ञापन

बनियाबांध निवासी नंदकिशोर सिंह उर्फ छोटू सिंह (30) पुत्र ब्रजभूषण सिंह रविवार सुबह नशे में धुत होकर घर आया।  अपने परिजनों से बिक्री की गई भूमि का हिसाब-किताब मांगने लगा। हिसाब नहीं देने पर क्रोधित होकर घर में रखे धारदार हथियार से अपने ऊपर कई वार कर लिए। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन


परिजन आननफानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा ले गए, जहां इलाज के दैरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पहले एक जमीन 34 लाख में बिकी थी। आधे पैसे से घर में एक लड़की की शादी हुई थी। शेष पैसा जमीन खरीदने वाले के पास ही थे। । इस बात को लेकर नंद किशोर हमेशा अपने परिजनों से लड़ता-झगड़ता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ माह पहले ही माता-पिता से अलग रहने लगा था। इधर, मृतक की गर्भवती पत्नी खुशबू का रो-रोकर बुरा हाल है।  मामले में कोतवाल नागेश उपाध्याय ने बताया कि युवक ने स्वयं ही धारदार हथियार से हमला कर अपने को घायल कर लिया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी खुशबू की तहरीर मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed