फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth climbs water tank; alleges collusion between police and revenue department.

Ballia News: पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, पुलिस-राजस्व विभाग पर लगाया मिलीभगत का आरोप

Thu, 10 Sep 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Youth climbs water tank; alleges collusion between police and revenue department.
राजस्व विवाद को लेकर खेजुरी स्थित पानी टंकी पर युवक के चढ़ने की सूचना पर उप​स्थित ग्रामीण।संवाद
पंदह। खेजुरी बाजार में बुधवार शाम को एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक ने पुलिस और राजस्व विभाग के जिम्मेदारों पर मिलीभगत कर विपक्षी की मदद करने का आरोप लगाया। विवादित भूमि पर निर्माण कार्य को रोकने की मांग की।
विज्ञापन

सूचना पर थानाध्यक्ष लालमणि सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष ने निर्माण कार्य रुकवाने का आश्वासन भी दिया, लेकिन युवक अपनी मांग पर अड़ा रहा। उसका कहना था कि जब तक मौके पर राजस्व विभाग के अधिकारी पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा नहीं देते, वह टंकी से नीचे नहीं उतरेगा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रोशन गुप्ता का आरोप है कि विपक्षी की ओर से विवादित भूमि पर मकान का निर्माण कराया जा रहा है। भूमि को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि लेखपाल और कानूनगो की गलत रिपोर्ट के आधार पर निर्माण कार्य शुरू कराया गया। इसी के विरोध में रोशन शाम करीब साढ़े पांच बजे पानी की टंकी पर चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक घंटे बाद नायब तहसीलदार रोशन सिंह, हलका लेखपाल और कानूनगो भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने युवक से बातचीत कर उसे नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक वह टंकी पर ही था। उधर, थानाध्यक्ष लालमणि सरोज ने बताया कि लेखपाल और कानूनगो की रिपोर्ट के अनुसार स्थगन आदेश किसी दूसरे गाटा संख्या की भूमि से संबंधित है, जबकि निर्माण कार्य दूसरे गाटा संख्या में कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed