फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth climbed a tower to get an FIR registered for theft; came down after four hours.

Ballia News: चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए टावर पर चढ़ा युवक, चार घंटे बाद उतरा

Thu, 25 Jun 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Youth climbed a tower to get an FIR registered for theft; came down after four hours.
बांसडीह कस्बा निवासी टावर पर चढ़ने का वाला युवक धनजी वर्मा।
बांसडीह। पिता एवं परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर धनजी वर्मा सोमवार को अंबेडकर तिराहे के पास मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
विज्ञापन

करीब साढ़े चार घंटे तक पुलिस के समझाने और प्राथमिकी दर्ज होने की सूचना मिलने पर वह नीचे उतरा। उत्तर टोला वार्ड संख्या-14 फत्तेसागर पोखरा निवासी धनजी वर्मा अपने पिता पुत्र राजगीरी वर्मा एवं परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग कर रहा था।
विज्ञापन

कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर वह टावर पर चढ़ गया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव तथा अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक मोबाइल फोन के माध्यम से युवक से बातचीत कर उसे नीचे उतरने के लिए मनाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर बांसडीह कोतवाली में युवक की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई।
एफआईआर की कॉपी व्हाट्सएप पर मिलने और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा मिलने के बाद युवक टावर से उतरा। करीब साढ़े चार घंटे तक घटनाक्रम चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed