फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth beaten up for objecting to an obscene song; six teeth broken.

Ballia News: अश्लील गाने का विरोध करने पर युवक की पिटाई, तोड़े 6 दांत

Sun, 30 Aug 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten up for objecting to an obscene song; six teeth broken.
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के गोड़धप्पा गांव में एक छठिहार भोज कार्यक्रम के दौरान अश्लील गाना बजाने और दबंगई का विरोध करने पर मनबढ़ों ने एक युवक को पीटकर लहूलुहान कर दिया और उसके छह दांत तोड़ दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


गोड़धप्पा निवासी कबीर पटेल बृहस्पतिवार की रात अपने पट्टीदार मुन्ना पटेल के घर आयोजित पौत्री के छठिहार भोज में शामिल होने गए थे। आरोप है कि कार्यक्रम में गांव के ही विपक्षी रोहन पटेल और नीरज पटेल भी आए हुए थे। ये लोग मोबाइल से जबरन अश्लील गाने बजाने लगे और हुड़दंग करने लगे। कबीर पटेल ने जब इसका विरोध किया और अपना मोबाइल वापस मांगा, तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसी बीच नीरज पटेल ने फाइटर निकालकर कबीर पर हमला कर दिया, जबकि रोहन पटेल ने अपनी कमर से तमंचा निकालकर तान दिया। दोनों ने मिलकर पीड़ित की पिटाई कर दी, जिससे उनके छह दांत टूट गए और वे लहूलुहान हो गए। शोर शराबा सुनकर जब आसपास के लोग और परिवार वाले बीच-बचाव करने पहुंचे, तभी आरोपियों के पक्ष से रोहित पटेल और चंद्रमा पटेल भी आ गए। इन लोगों ने भी बिना कुछ पूछे कबीर पटेल को लाठी-डंडों से हमला किया। जिससे पीड़ित मौके पर ही बेहोश हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों व स्वजनों की मदद से गंभीर रूप से घायल कबीर को बांसडीह अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed