फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth and student died due to lightning

बिजली गिरने से युवक और छात्र की जान गई

Tue, 13 Jul 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Youth and student died due to lightning
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के बसनवार गांव में भैंस चराते समय बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। उधर, पकड़ी थाना क्षेत्र के बहोरापुर में भी छात्रा की बिजली गिरने से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र में मंगलवार को तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान गड़वार थाना क्षेत्र के बसनवार निवासी श्रीकांत यादव (18) खेत में भैंस चरा रहा था। बारिश शुरू होने के बाद पेड़ के नीचे छुप गया। इसी बीच बिजली की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर आनन-फानन में परिवार वाले पहुंचे। उधर, पकड़ी थाना क्षेत्र के बहोरापुर निवासी छात्रा छाया (15) पुत्री राजू की भी बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed