फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth and cow died due to lightning

बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, बरसे बादल

Tue, 28 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Youth and cow died due to lightning
बैरिया क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में बिजली गिरने से हुई वृद्ध की मौत के बाद मौके पर उपस्थित लोग। - फोटो : BALLIA
बलिया। आसमान में मंगलवार को घने बादल छाए। चमके-गरजे बहुत मगर बरसे कम। बिजली गिरने से जिले में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर कोडरहा भागड़ के पास मंगलवार की शाम बिजली गिरने से 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं बीएसटी बंधे के रामपुर कोडरहा ढाले के निकट बिजली के जद मे आने से गाय झुलस कर मर गई। संतोष बारी (27)मछली लाने गया था। बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वह फरीदाबाद में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। एक सप्ताह पहले गांव आया था। रेवती के वार्ड दो में भूसा रखने के खोंप पर बिजली गिरी। ऊपरी हिस्से में आग लग गई। नलकूप चलाकर किसी प्रकार आग पर काबू पाया जा सका।बैरिया थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में मंगलवार को खेत की रखवाली कर रहे किसान राम भजन शाह की मौत बिजली गिरने से हो गई। राम भजन बैगन के खेत में मचान पर बैठकर खेत की रखवाली कर रहे थे। मचान भी जलकर राख हो गई।

बेल्थरारोड में बादलों की बेरुखी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान की नर्सरी, गन्ना, हरी सब्जियों की सिंचाई के लिए किसान पानी की तलाश कर रहे हैं। रेवती में तेज हवा के बीच एक घंटे तक जोरदार बारिश हुई। इस बारिश से गर्मी से बेहाल लोगों को जहां तपिश से राहत मिली वहीं पानी के बरसने से सूखे पड़े खेतों में जोताई बोआई की उम्मीद जग गई है। पानी मिल जाने धान की खेती के लिए लाभदायक हो गई है। दया छपरा में दोपहर बाद लगभग 3,30 बजे तेज गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed