फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   youngman arrested for firing in ballia

बर्थडे पार्टी में असलहा का प्रदर्शन और वीडियो वायरल करना पड़ा महंगा, एक गिरफ्तार

Sat, 12 Jun 2021 09:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
youngman arrested for firing in ballia
भीमपुरा। बर्थडे पार्टी मनाने के दौरान अपने मित्र के लाइसेंसी असलहे का प्रदर्शन करना और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करना युवक और उसके दोस्त को महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस वीडियो की छानबीन में जुट गई। सच्चाई सामने आने व युवक की पहचान होने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भीमपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस उसके साथी व असलहे की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर दो दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक युवक अपने मित्रों के संग बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करता है। उसी दौरान एक असलहे से आम को गिराने का प्रयास करता है। जिसका वीडियो बनाते हुए उसके मित्र हंसी-ठिठोली कर रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। जब जांच की गई तो वीडियो में बर्थडे पार्टी मनाने वाले युवक की पहचान सर्वेश सिंह उर्फ मोनू सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी पतोई थाना भीमपुरा व उसके असलाहधारी मित्र की पहचान धनेश सिंह पुत्र शिवकुमार सिंह निवासी छपरा सुल्तानपुर जीयनपुर जनपद आजमगढ़ हुई। लाइसेंसी असलहाधारी मित्र आजमगढ़ से अपने मित्र की जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए उसके गांव पतोई आया हुआ था। जिसका असलहा लेकर मोनू ने आम के पेड़ से आम तोड़ने को फायर करता दिखाई दिया। पुलिस ने बर्थडे ब्वाय को पकड़कर उसके और उसके मित्र के खिलाफ आर्म्स एक्ट में जेल भेज दिया। हालांकि अभी उसका मित्र पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। असलहा बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बर्ड-डे पार्टी के दौरान असलहा का प्रदर्शन करते वीडियो वायरल हुआ था। जांच में यह मामला पूरा पतोई गांव का सामने आया। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- योगेश यादव, एसओ, भीमपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed