फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Young Woman Abducted After Attack on Home Obscene Video Goes Viral

Ballia News: घर पर हमला कर युवती का अपहरण, अश्लील वीडियो वायरल

Wed, 22 Apr 2026 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Young Woman Abducted After Attack on Home Obscene Video Goes Viral
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की देर रात रंजिश को लेकर दबंगों ने तांडव मचाया। कुछ युवकों ने एक घर को निशाना बनाते हुए ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। चीख-पुकार और पत्थरों की आवाज सुनकर जैसे ही घर की 19 वर्षीय युवती दरवाजे पर आई, घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे दबोच लिया और जबरन उठा ले गए। इससे गांव में तनाव है।
विज्ञापन

पीड़ित मां ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर बताया कि 18 अप्रैल की रात करीब 11:45 बजे करण बिन्द, विशाल साहनी, गणेश साहनी और मनु बिन्द ने घर पर हमला बोला। आरोप है कि अपहरण के बाद जब मुख्य आरोपी करण के मोबाइल पर संपर्क किया गया, तो उसने गाली-गलौज की और पुलिस के पास जाने पर युवती की हत्या करने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपी अब सोशल मीडिया पर युवती के अश्लील वीडियो प्रसारित कर परिवार को कलंकित कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed