फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Young people danced to the tunes of DJ, wishing them a happy new year

डीजे की धुन पर थिरके युवा, दी नए साल की बधाई

Fri, 31 Dec 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Young people danced to the tunes of DJ, wishing them a happy new year
ीराबस्ती स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में नए वर्ष की पूर्व संध्या पर पिकनिक मनाती महिलाएं व बच्चे। - फोटो : BALLIA
बलिया। नए जोश और उत्साह के साथ शुक्रवार को नए साथ 2022 का स्वागत किया गया। न्यू ईयर पार्टी में नया जोश देखने को मिला। डीजे की धुनों पर युवाओं ने साल का गर्मजोशी से स्वागत किया।नववर्ष के पूर्व संध्या पर शहर के विभिन्न होटलों में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए। लोग देर रात तक गीत और संगीत पर थिरकते रहे। जैसे ही रात के 12 बजे जश्न पूरे शबाब पर पहुंच गया। सबने एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दी और धमाल मचाया। सोशल मीडिया के सहारे पूर्व संध्या पर पहले ही लोगों ने शुभकामनाएं भेजना शुरू कर दिया था। लोगों ने मंदिर व पार्क में परिवार संग इंज्वाय किया। कुछ ने सेल्फी ली तो कुछ ने झूले का आनंद उठाया। जीराबस्ती स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे लोगों ने कहा कि ओमिक्रॉन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कहीं प्रतिबंध लगा दिया गया तो मजा किरकिरा हो जाएगा। नए साल का स्वागत गाइडलाइन के तहत करेंगे।
विज्ञापन

उधर, सुखपुरा के जनेश्वर मिश्र पार्क व सुरहाताल, कोरंटाडीह स्थित मंगला भवानी, नगरा के खाकी बाबा मंदिर, रसड़ा के श्रीनाथ मंदिर पर सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स तैनात रही। प्रभारी एवं उप वन निरीक्षक रसड़ा बीपी गुप्ता ने बताया कि ओमिक्रॉन को लेकर कोई शासनादेश प्राप्त नहीं हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने बताया कि जश्न वाली जगहों पर कोविड प्रोटोकाल का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed