फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   young man was burnt for refusing to marry young man reached home screaming accused being searched

UP: शादी से इनकार करने पर पेट्रोल डाल लगा दी आग, चिल्लाते हुए घर पहुंचा युवक, बोला- मुझे बचा लो; जानें मामला

Fri, 05 Sep 2025 05:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 05 Sep 2025 05:30 PM IST
सार

UP Crime News: यूपी के बलिया जिले में युवक के परिजनों ने बांसडीह कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़ित की मां ने बताया कि हम बेहद गरीब हैं। अभी शादी नहीं कर सकते। इस बात पर लड़की का भाई अपने दोस्तों के साथ घर आया और बेटे के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

विज्ञापन
young man was burnt for refusing to marry young man reached home screaming accused being searched
अस्पताल में इलाज करवाता युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ballia News: बलिया के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव निवासी राजकुमार (19) को कुछ लोगों ने पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसे युवक का इलाज वाराणसी में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों की खोज में पूरी रात दबिश देती रही।

विज्ञापन


हुसैनाबाद गांव निवासी राजकुमार से बगल गांव की एक लड़की प्रेम करती थी। वह शादी का दबाव बना रही थी, परिजनों को मना करने पर किसी दूसरे का न होने की धमकी दे चुकी थी। बीती शाम लड़की का भाई तीन युवकों के साथ राजकुमार के घर पहुंचा। उसने बातचीत करने के लिए राजकुमार को गांव के बाहर ले गया और मारपीट की।
विज्ञापन


इसके बाद राजकुमार का कपड़े फाड़ दिए। उसके ऊपर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा दी। राजकुमार चिल्लाते हुए भागा और अपनी जान बचाई। वह अर्धनग्न अवस्था में घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने किया रेफर

परिजन गंभीर रूप से झुलस ने से राजकुमार को उपचार के लिए बांसडीह सीएचसी ले गए। मरहम-पट्टी के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए बीएचयू रेफर कर दिया।

घायल राजकुमारी की मां सविता देवी ने बताया कि की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण अभी शादी करने से हम लोग तैयार नहीं थे। लड़की को मना करने पर वह उसके परिजन बार-बार धमकी दे रहे थे। बांसडीह कोतवाल राकेश उपाध्याय ने बताया कि घटना की जानकारी पर घायल को उपचार के लिए वाराणसी रेफर कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed