{"_id":"698ccd45dc68ffc045082d74","slug":"young-man-injured-in-accident-dies-ballia-news-c-190-1-bal1001-157625-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: हादसे में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: हादसे में घायल युवक की मौत
विज्ञापन
भीमपुरा। नगरा-बरौली मार्ग पर जजौली पेट्रोल पंप के सामने सोमवार देर शाम हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
शाहपुर टिटिहा के मौजा यादवनगर निवासी शिक्षामित्र राजेश यादव का पुत्र हेमंत यादव (25) सोमवार देर शाम अपने गांव के मित्र अजीत और मुलायम के साथ बाइक से भीमपुरा गया था। घर लौटते समय जजौली पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी नगरा भेजा। जहां से चिकित्सकों ने हेमंत यादव को रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां मंगलवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।
मंगलवार देर रात शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बुधवार को बेल्थरारोड के तुर्तीपार घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। हेमंत तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। वह गुजरात की एक निजी कंपनी में कार्यरत था और हाल ही में शादी के लिए लड़की देखने गांव आया था। सोमवार को मऊ स्थित शीतला माता मंदिर में लड़की देखने का कार्यक्रम हुआ था। जिसमें रिश्ता तय होने की खुशी परिवार में थी।