फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Young man escaped from police custody

Ballia News: पुलिस की हिरासत से भागा युवक

Fri, 20 Dec 2024 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Young man escaped from police custody
इंदरपुर। बाइक चोरी के शक में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया युवक थाने से भाग गया। घटना के बाद पुलिस उसकी तलाश में हांफती रही। खनवर स्थित खांकी बाबा के मंदिर से 10 दिसंबर को एक बाइक चोरी हुई थी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर खोजबीन कर रही थी। इसी बीच बाइक चोर होने के शक में नगरा पुलिस ने दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। बृहस्पतिवार को तड़के एक युवक ने शौच जाने की बात पुलिसवाले से कही। पहरे पर तैनात पुलिसकर्मी एक अन्य सहयोगी के साथ उसे शौचालय ले गया। मौका मिलते ही युवक पुलिसकर्मी को धक्का देकर भाग गया। प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह का कहना है कि युवक के फरार होने की सूचना निराधार है। फिर भी इस जांच के लिए टीम लगा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed