फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   young man drowned in ganga who went for mundan rites at chain chapara ghat ballia

Ballia: मुंडन संस्कार में गया युवक गंगा नदी में डूबा, साथियों को बचाने के चक्कर में हादसा

Fri, 03 Feb 2023 05:42 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 03 Feb 2023 05:42 PM IST
सार

बलिया जिले के चैनछपरा घाट पर शुक्रवार को मुंडन संस्कार के दौरान स्नान करते समय 18 वर्षीय युवक गंगा नदी में डूब गया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
young man drowned in ganga  who went for mundan rites at chain chapara ghat ballia
गंगा में डूबा युवक - फोटो : Social Media

विस्तार

बलिया जिले के हल्दी क्षेत्र अंतर्गत चैनछपरा घाट पर शुक्रवार सुबह मुंडन संस्कार के दौरान स्नान करते समय 18 वर्षीय युवक गंगा नदी में डूब गया। गांव के दो बच्चों को बचाते समय हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस मल्लाहों और अन्य लोगों की मदद से तलाश में जुटी है। घाट पर ग्रामीणों की भीड़ है। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


सोनवानी गांव निवासी संजय गुप्ता के पुत्र के मुंडन संस्कार में परिवार के लोग समेत कई ग्रामीण महिलाएं चैनछपरा घाट पर गईं थीं। इसमें टिंकू प्रजापति (18) पुत्र स्व. लक्ष्मण प्रजापति भी शामिल था। गांव का मुनन खरवार (25) पुत्र हरिमोहन खरवार व संदीप यादव (10) पुत्र मनजी यादव के साथ चैनछपरा स्थित गंगा घाट पर स्नान कर रहा था।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संदीप और मुनन अचानक गहरे पानी में जानी से डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए टिंकू गंगा में कूद गया। संदीप और मुनन को किसी तरह  से बचा लिया गया लेकिन टिंकू का कुछ पता नहीं चला। मुंडन संस्कार में महिलाएं मंगल गीत गा रही थी वो बंद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घाट पर भीड़ अधिक होने के कारण यह बात जंगल की आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही परिजन भी घाट पर पहुंच गए।  गंगा घाट पर रुदन-चीत्कार मच गया। टिंकू पांच भाइयों में चौथे नंबर का है। मौके पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शैलेंद्र पांडेय, उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह हमराहियों के साथ मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed