फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Young man dies due to bike overturning, another serious

Ballia News: बाइक पलटने से युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Thu, 20 Feb 2025 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Young man dies due to bike overturning, another serious
रतसर। सुखपुरा थाना क्षेत्र के बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर आसन और भरखरा गांव के बीच बुधवार की रात बाइक पलटने से एक किशोर और युवक घायल हो गए। जिला अस्पताल ले जाए गए। जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

गड़वार थाना क्षेत्र के नगर पंचायत रतसर कला के वार्ड तीन निबिया पोखरा निवासी विजय राजभर (18) और उसी वार्ड के ईदगाह निवासी मनजीत राजभर (17) पुत्र भीम राजभर घायल हुए । लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने विजय राजभर को मृत घोषित कर दिया। मनजीत को वाराणसी रेफर कर दिया गया। मनजीत राजभर के साथ बाइक से विजय अपनी बहन के घर सुखपुरा गया था। रात में वे वापस घर आ रहे थे। लंगोटवा बाबा मोड़ पर सामने से आ रहे वाहन से बचने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन

ई-रिक्शा में फंसा कपड़ा, बुजुर्ग की मौत : फेफना/चिलकहर। गड़वार थाना अंतर्गत सिहांचवर निवासी पूर्व सैनिक पीएन चौहान (60) जो की ई-रिक्शा की जद में आने से मौत हो गई। पीएन चौहान स्थानीय चट्टी से बाजार कर घर वापस जा रहे थे। पीछे से आ रही ई रिक्शा में उनका कपड़ा फंस गया। इसके कारण वे जमीन पर गिर कर जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें चिलकहर अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article