फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Contract workers strike in Ballia for four days 158 Ayushman Arogya Mandirs locked patients facing hardship

यूपी: बलिया में चार दिन से संविदाकर्मियों की हड़ताल, 158 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर ताले; मरीजों को परेशानी

Thu, 15 Oct 2026 08:54 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 15 Oct 2026 08:54 PM IST
सार

बलिया में संविदाकर्मियों की चार दिन से जारी हड़ताल के कारण 158 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर ताले लटक रहे हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। नियमित कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ गया है। जांच और टीकाकरण जैसी सेवाओं में भी बाधा आ रही है। स्वास्थ्य केंद्र बंद होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Contract workers strike in Ballia for four days 158 Ayushman Arogya Mandirs locked patients facing hardship
आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर ताला। - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदाकर्मियों की 4 दिन से हड़ताल के कारण जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के 19 सीएचसी, 11 पीएचसी, 66 न्यू स्वास्थ्य केंद्र, 158 आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

विज्ञापन


वहीं, जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में संविदाकर्मी ड्यूटी कर रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ), एएनएम और लैब टेक्नीशियनों सहित अन्य कर्मचारियों की गैरमौजूदगी में नियमित कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ गया है। कहीं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर ताले लटक रहे हैं तो कहीं जांच और टीकाकरण की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मरीजों को इलाज के लिए दूसरे केंद्रों का चक्कर लगाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

मरीजों और तीमारदारों को परेशानी

एनएचएम संविदाकर्मी नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, महंगाई भत्ता और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। हड़ताल लंबी खिंचने पर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव और बढ़ने की आशंका है। 

इंदरपुर क्षेत्र में न्यू पीएचसी भीमपुरा नंबर दो, मालीपुर, इंद्रौली-मलकौली और किशोरगंज में संविदा चिकित्सकों की हड़ताल से चिकित्सा कार्य प्रभावित है। भीमपुरा नंबर दो में लैब टेक्नीशियन के कार्य बहिष्कार से खून और पेशाब समेत दूसरी जांचें नहीं हो पा रही हैं। सोनापाली स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर ताला लटकने से ओपीडी के लिए पहुंच रहे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को लौटना पड़ रहा है।

रसड़ा सीएचसी में संविदाकर्मियों की हड़ताल के चलते नियमित चिकित्सकों और कर्मचारियों पर काम का दबाव बढ़ा है। वहीं, बांसडीह में उपचार सेवाएं जारी हैं, लेकिन टीकाकरण की गति प्रभावित हुई है। प्रभारी चिकित्सक डॉ. प्रणय कुणाल ने बताया कि नियमित कर्मचारियों के सहयोग से सेवाएं जारी रखी जा रही हैं, हालांकि कुछ कार्यों पर असर पड़ा है।

विज्ञापन

सीयर में कर्मियों की गैरमौजूदगी से परेशानी
चौकियामोड़ : बेल्थरारोड के सीयर सीएचसी में सीएचओ और संविदा एएनएम की नियमित उपस्थिति नहीं होने से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ा है। मरीजों को केंद्रों पर पहुंचने के बाद संबंधित स्वास्थ्यकर्मी नहीं मिल रहे हैं। सीएचसी सीयर के अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार सिंह के अनुसार, सीएचओ और संविदा एएनएम की अनुपस्थिति से चिकित्सीय व्यवस्था पर हल्का प्रभाव पड़ा है। सेवाएं सुचारु रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है।

संविदाकर्मियों की हड़ताल के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था पर विपरीत असर पड़ा है। सीएचसी व पीएचसी पर सरकारी कर्मचारी लगातार मरीजों के इलाज में लगे हैं। टीकाकरण कुछ प्रभावित जिसे जल्द सही कर लिया जाएगा। - डॉक्टर अभय नारायण राय, सीएमओ बलिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed