फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Young man dies after being hit by a pickup in ballia

Ballia News: पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत, ससुराल जाते समय हुआ हादसा

Thu, 19 Feb 2026 03:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 19 Feb 2026 03:13 PM IST
सार

Ballia Road Accident: ससुराल जाते समय पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। वह ससुराल में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहा था। इसी दौरान पिकअप की चपेट में आ गया। 

विज्ञापन
Young man dies after being hit by a pickup in ballia
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के करीमुद्दीनपुर थाना के मां कष्टहरणी मंदिर के पास डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार भीम शुक्ला (36) निवासी बिलरिया की मौत हो गई। वह मुहम्मदाबाद तहसील के मलसा अपने ससुराल में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने बाइक से जा रहा था। हेलमेट बाइक में टंगा था, अगर लगाया होता तो जान बच सकती थी। 

विज्ञापन

 
सुखपुरा थाना के बिलरिया गांव निवासी सुरेन्द्र नाथ शुक्ला का बेटा भीम शुक्ला (36) बृहस्पतिवार को मलसा अपने ससुराल में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहा था। मुहम्मदाबाद की तरफ से आ रही पिकअप की टक्कर से बाइक सवार भीम गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने इलाज के लिए उसे स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीम के पास मिले मोबाइल से घटना की जानकारी घरवालों को दी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed