फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Young businessman commited suicide by hanging himself after debt he was troubled by moneylenders

बलिया: कर्ज में डूबे युवा व्यवसायी ने फांसी लगा दी जान, सूदखोरों के तगादे से था परेशान

Mon, 04 Oct 2021 04:08 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 04 Oct 2021 04:08 PM IST
सार

बलिया के सुखपुरा में युवा व्यवसायी ने सूदखोरों के दबाव से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी।  पिछले डेढ़ साल से कोरोना संक्रमण के चलते व्यवसाय काफी कमजोर पड़ गया था। 

विज्ञापन
Young businessman commited suicide by hanging himself after debt he was troubled by moneylenders
फांसी लगाकर आत्महत्या की। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बलिया के सुखपुरा कस्बे के युवा व्यवसायी ने सूदखोरों के दबाव से तंग आकर सोमवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि व्यापारी सूदखोरों के तगादे के कारण काफी दबाव में था। 

विज्ञापन


रवि कुमार गुप्ता (25) पुत्र शिवजी गुप्ता की स्थानीय चट्टी पर बिस्किट, टॉफी और चिप्स आदि की होलसेल की दुकान है। व्यापार में बड़ा भाई राजेश भी हाथ बंटाता है। आसपास के क्षेत्र में ये होलसेल की काफी बड़ी दुकान बताई जाती है। दुकान की पूंजी बढ़ाने और उसे व्यवस्थित करने के लिए रवि ने कस्बे के कुछ सूदखोरों से ब्याज पर लगभग 30 से 35 लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन


लॉकडाउन में हुआ बड़ा नुकसान
पिछले डेढ़ साल से कोरोना संक्रमण के चलते व्यवसाय काफी कमजोर पड़ गया था। लॉकडाउन में पूंजी काफी ज्यादा टूट गई थी। लॉकडाउन खत्म होने के बाद जब वह अपने आपको संभाल पाता तब तक कोरोना की दूसरी लहर आ गई। एक बार पुन: व्यवसाय लड़खड़ा गया। इसी में सूदखोरों ने रुपये के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। बात गाली-गलौज तक आ चुकी थी। जिससे रवि पिछले कुछ दिनों से काफी दबाव में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में मां के अलावा नहीं था कोई

सोमवार सुबह घर के सभी सदस्य बाहर चले गए और बच्चे स्कूल चले गए। घर में सिर्फ उसकी मां रह गई। छत पर बने एक कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर पंखे से लटक गया। उसकी मां ने भांजे को नाश्ता देने के लिए उसे बुलाने के लिए भेजा। भांजा ने उसे फंदे के सहारे लटका देखा तो शोर मचाया।

मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। आननफानन निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना कस्बे में आग की तरह फैल गई। रवि के ङार के बाहर भीड़ लग गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed