{"_id":"6828e131d7f1b864fe0f041c","slug":"you-will-have-to-wait-longer-for-the-marksheet-ballia-news-c-190-1-svns1007-139947-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मार्कशीट के लिए करना होगा अभी और इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मार्कशीट के लिए करना होगा अभी और इंतजार
विज्ञापन
बलिया। इंटर के बाद नवीन कक्षाओं और दूसरे स्कूलों में प्रवेश लेने के लिए दसवीं और 12वीं कक्षाओं में अंकपत्र और प्रमाणपत्र की आवश्यकता पड़ती है। लेकिन, बोर्ड की ओर से अभी तक मार्कशीट नहीं मिली हैं।
लिहाजा उत्तीर्ण बच्चों को करीब एक सप्ताह का इंतजार करना पड़ सकता है। क्योंकि बोर्ड की ओर से अब तक मार्कशीट में संशोधन का कार्य किया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज की ओर से 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया था। परिणाम आने के बाद उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं ने अगली कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन करने शुरू कर दिया है। विभाग को ही अभी तक मार्कशीट नहीं मिला है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
इस बार हाईस्कूल में 46,245 में और इंटर में 45,972 उत्तीर्ण हुए थे। शहर के चारों डिग्री कॉलेजों सतीश चंद्र कॉलेज, टीडी कॉलेज, कुंवर सिंह महाविद्यालय और गुलाब देवी महिला महाविद्यालय में प्रवेश लिए जा रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि अभी मार्कशीट नहीं आया है। मार्कशीट आने के बाद उनका स्कूलों में वितरण किया जाएगा।