फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   You will get a pass only after downloading the Arogya Setu app

आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने पर ही मिलेगा पास

Thu, 14 May 2020 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
You will get a pass only after downloading the Arogya Setu app
बलिया। जिलाधिकारी आरोग्य सेतु एप हर हाल में स्मार्टफोन में डाउनलोड करने को अनिवार्य कर दिया है। उन्होंने कहा है कि हर दुकानदार, फर्म जो दुकान खोल रहे हैं, कार्यालय आने वाले सभी अधिकारी और कर्मचारी को यह एप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। वाहन या किसी भी प्रकार के पास के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति के फोन में आरोग्य सेतु एप होना चाहिए तभी पास जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि ट्रेन या बस के माध्यम से बाहर से आने वाले प्रत्येक स्मार्टफोन धारक को ट्रांजिट स्थल (रेलवे या बस स्टेशन) पर अनिवार्य रूप से यह एप्लीकेशन डाउनलोड कराया जाए। सभी प्रकार के शासकीय कार्यालयों में कार्य के लिए आने वाले स्मार्टफोन धारक को भी यह एप्लीकेशन रखना अनिवार्य होगा। नहीं होने की दशा में तत्काल डाउनलोड कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को इस आदेश का अनुपालन कराने को कहा है। वहीं, पुलिस विभाग को निर्देश दिया है कि चेकिंग के दौरान अब इसे भी चेक किया जाए। घर से बाहर निकलने वाले व्यक्ति के पास अगर स्मार्ट फोन है तो उसमें यह एप होना ही चाहिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि आरोग्य सेतु एप के माध्यम से कोरोना पॉजिटिव केस के आसपास के क्षेत्र में पहुंचने पर अलर्ट मिलने की व्यवस्था है। जनपद में विभिन्न प्रांतों से हजारों की संख्या में लोग ट्रेन या बस के माध्यम से आए हैं। हो सकता है उनमें भी कोई कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति हो। इसलिए हर किसी के स्मार्टफोन में इस ऐप का होना अनिवार्य है, ताकि अलर्ट मिल सके। हर किसी के स्मार्टफोन में हो, इसके लिए जिलाधिकारी ने एक बार फिर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed