फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Yogi government pind daan at ganga ghat by samajwadi party workers garland on photo of cm yogi adityanath in ballia

यूपी: ब्राह्मणों को गंगा घाट पर बुलाकर किया यूपी सरकार का पिंडदान, मुख्यमंत्री के फोटो पर पहनाई माला

Tue, 09 Mar 2021 10:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 09 Mar 2021 10:12 PM IST
सार

  • उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की घटना, पुलिस ने कथित सपा नेता को हिरासत में लिया।
  • गंगा और ब्राम्हण पूजा के नाम पर बुलाया, धोखे से कर दिया योगी सरकार का पिंडदान।
  • छलन छपरा गांव के पांच ब्राम्हणों ने रेवती थाने में तहरीर देकर लगाया आरोप, न्याय दिलाने की मांग।

विज्ञापन
Yogi government pind daan at ganga ghat by samajwadi party workers garland on photo of cm yogi adityanath in ballia
मौके की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा पूजन के नाम कुछ पंडितों को झांसा देकर बुलाने पूजन का वीडियो शूट करने और उनके जाने के बाद वीडियो एडिट कर मुख्यमंत्री के पिंडदान का वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। दल छपरा गांव के पांच पंडितों की तहरीर पर पुलिस ने कथित सपा नेता बृजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है।       

विज्ञापन


दल छपरा गांव के मंटू पांडेय, राम दर्शन पांडेय, सुधाकर मिश्रा, श्रीकृष्ण पांडेय और सत्यसेन तिवारी ने रेवती पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीते आठ मार्च को गांव के ही बृजेश यादव हमारे पास आए। उन्होंने कहा कि गंगा और ब्राह्मण पूजन करना चाहते हैं। गांव के होने के कारण हम तैयार हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद, बृजेश और उनके भाई बबलू यादव हमें अपनी कार से पचरुखिया गंगा घाट पर ले गए। वहां हम सभी का पांव पूजन किया। गंगा पूजन किया और दान दक्षिणा देकर वापस भेज दिया। सारे कार्यक्रम का वीडियो और फोटो बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Yogi government pind daan at ganga ghat by samajwadi party workers garland on photo of cm yogi adityanath in ballia

हमारे लौटने के बाद इन्होंने वहीं पर मुख्यमंत्री की फोटो रखकर पिंडदान कर दिया और हमारे पांव पूजन आदि के वीडियो के साथ उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गांव के लोगों से हमें इसकी जानकारी हुई। हम आहत और ठगा महसूस कर रहे हैं।

हमें झांसा देकर धोखा दिया गया है। इस संबंध में रेवती के थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर बृजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed