फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Yogi Baba is against criminals: Dr. Laxmikant

अपराधियों के विरोधी हैं योगी बाबा: डाॅ.लक्ष्मीकांत

Tue, 21 Apr 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Yogi Baba is against criminals: Dr. Laxmikant
नगर के भृगु मंदिर परिसर में आयोजित परशुराम जयंती पर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा
बलिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी जाति धर्म के नहीं बल्कि अपराधियों के विरोधी हैं। यह बातें भृगु मुनि मंदिर में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की ओर से आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव में पहुंचे भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद डाॅ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बलिया अपने आप में राष्ट्र है, बलिया की धरती पर आने व बाबा भृगु का दर्शन करने का सौभाग्य मिला, इसके लिए अपने आप को धन्य महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर की तर्ज पर बाबा भृगु मुनि काॅरिडोर बनवा रहें है तो इसके लिए ये साधुवाद के पात्र हैं। विपक्ष हताशा व निराशा में है। जिससे लगातार अनर्गल बयानबाजी कर रहा है।
विज्ञापन

योगी बाबा की ही देन है कि आज अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग गए या तो मार दिए गए। विरोधी दल के नेता यह प्रोपेगेंडा फैला रहे हैं कि प्रदेश सरकार किसी जाति धर्म विशेष के खिलाफ भेदभाव कर रही है। योगी एक संत हैं और वह सर्व समाज को लेकर चलते हैं। महिला आरक्षण बिल पर कहा कि महिला आरक्षण बिल पर प्रधानमंत्री ने सभी से समर्थन मांगा था लेकिन विपक्षियों ने जान-बूझकर इसे पारित नहीं होने दिया। महिला आरक्षण विरोधी सपा, कांग्रेस परिवारवादी पार्टियों को मंजूर नहीं हुआ। आज सबकुछ से बौखलाया विपक्ष सत्ता हथियाना के लिए समाज को बांटने की ओर अग्रसर हो रहा है। इस दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, सांसद नीरज शेखर, कार्यक्रम के संयोजक मृत्युंजय तिवारी बबलू, ब्लाॅक प्रमुख शशांक शेखर त्रिपाठी ने डाॅ.वाजपेयी को स्मृति चिह्न व फरसा भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------

महिलाओं के प्रति विपक्षियों की मंशा ठीक नहीं: रवि किशन
बलिया। महर्षि भृगु मंदिर में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव में पहुंचे गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिनको लगता है कि घर की महिलाएं राजनीति में आ जाएंगी तो पुरुष का वर्चस्व खत्म हो जाएगा उनकी मंशा महिला विरोधी है। इस धारणा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तोड़ना चाहते थे लेकिन परिवार के नाम पर पार्टी चलाने वालों को यह पसंद नहीं है। राहुल गांधी खुद अपनी बहन प्रियंका गांधी को आगे नहीं आने देना चाहते। प्रधानमंत्री ने वचन दिया है तो आधी आबादी को उसका हक जरूर मिलेगा। राजनीति से लेकर फिल्मों तक में अपनी सफलता के पीछे पत्नी के संघर्ष को याद करते हुए रवि किशन ने कहा कि महिला आरक्षण बिल के गिरने पर जिस प्रकार विपक्षी नेताओं ने सदन में जश्न मनाया, उसे हमारी माताएं, बहनें और बेटियां कभी भूल नहीं सकतीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed