{"_id":"61291c158ebc3e7a08052c95","slug":"yatri-ticket-suvidha-kendra-on-tickets-ballia-news-vns6082929139","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद के रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे यात्री टिकट सुविधा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद के रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे यात्री टिकट सुविधा केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जनपद के बलिया, बेल्थरारोड, सुरेमनपुर, सहतवार रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों को आरक्षित और अनारक्षित (जनरल) रेल टिकट बुक कराने की सुविधा मिलेगी। यहां पीपीपी मॉडल की तर्ज पर पांच यात्री टिकट सुविधा केंद्र (वाईटीएसके) खोलने की तैयारी चल रही है। जेटीबीएस में जहां अनारक्षित टिकट मिलेगा, वहीं वाईटीएसके में आरक्षित टिकट भी मिलेगा। इस बाबत टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।
स्टेशनों के बाद वाईटीएसके को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत खोला जाएगा। उक्त केंद्रों पर रिजर्वेशन का समय सुबह नौ से रात 10 बजे तक तथा रविवार को सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक होगा। किसी भी तरह के रियायती टिकट का रिजर्वेशन नहीं होगा और न ही ग्रुप बुकिंग होगी। अनारक्षित श्रेणी के टिकट रिफंड नहीं होंगे। इस सुविधा का लाभ लेने वाले यात्रियों की जेब थोड़ी ढीली होगी। उन्हें एसी श्रेणी के टिकट पर 40 रुपये और स्लीपर के टिकट पर 30 रुपये सर्विस चार्ज के रूप में अतिरिक्त देने पड़ेंगे। इसमें से 25 फीसदी हिस्सा रेलवे के खाते में जाएगा। जनरल श्रेणी के टिकट पर एक रुपये अधिक लगेगा। यह अतिरिक्त शुल्क संचालक को कमीशन के तौर पर मिलेगा।