{"_id":"5818a42c4f1c1bad31436344","slug":"yaad-kiye-gaye-sardar-patel","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर याद किए गए सरदार पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर याद किए गए सरदार पटेल
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Tue, 01 Nov 2016 07:48 PM IST
विज्ञापन
सरदार पटेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलेभर में सोमवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर जिला सूचना कार्यालय में एक गोष्ठी आयोजित हुई जिसमें वक्ताओं ने पटेल के व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा करने के साथ उनके योगदान को याद किया।
गोष्ठी में मुख्य अतिथि सहायक निदेशक सूचना एके पाण्डेय ने कहा कि पटेल ने देश की एकता को बनाए रखने का महत्वपूर्ण काम किया।
एकता के बगैर देश मजबूत नहीं हो सकेगा। बताया कि पटेल जी ने देश के बंटवारे के समय बतौर गृहमंत्री अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिये। स्वतंत्रता आंदोलन में भी उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी सिकंदर खां ने सरदार पटेल को कौमी एकता का प्रतीक बताया। जेपी पांडेय ने कहा कि महापुरूष पटेल के देश के विकास में दिए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर सुदेश्वर अनाम, वरिष्ठ पत्रकार रणविजय सिंह, प्रदीप शुक्ला, विनय कुमार, नरेन्द्र मिश्रा, संजय तिवारी, पंकज राय के अलावा सूचना विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।