{"_id":"62d041bb1f224a6bb41aa97e","slug":"xen-suspended-for-not-providing-connection-in-time-ballia-news-vns663987065","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से कनेक्शन नहीं देने पर एक्सईएन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से कनेक्शन नहीं देने पर एक्सईएन निलंबित
विज्ञापन
झटपट योजना के तहत समय अंतर्गत बिजली का कनेक्शन देने में लापरवाही व कर्मचारियों पर अनुश्रवण नहीं होने के आरोप में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ने विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार को निलंबित कर दिया है। उनका चार्ज टाउन फीडर के अधिशासी अभियंता ऋषिकेश सिंह को दिया गया है।
शासन की ओर से आमलोगों को कम समय में विद्युत कनेक्शन मिल सके इसके लिए झटपट पोर्टल की सुविधा दी गई है। पोर्टल पर आवेदन करने के बावजूद उसका निस्तारण नहीं हो पा रहा था और कई आवेदन लंबे समय से पोर्टल पर लंबित रह जाता है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ने मासिक समीक्षा के दौरान पाया कि इस खंड पर रोज तीन से चार लंबित मामले दिखाई पड़ रहे थे। इसके अलावा कर्मचारियों की बातों को भी एक्सईएन की ओर से ध्यान नहीं दिया जाता था इस लापरवाही को देखते हुए प्रबंध निदेशक ने एक्सईएन को निलंबित कर दिया। उनका प्रभार टाउन फीडर के अधिशासी अभियंता ऋषिकेश सिंह को दिया गया है।
बता दें कि दो दिनों पहले एकमुश्त समाधान योजना में लापरवाही बरतने केे कारण तीन अवर अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया था। तीनों अभियंता लगातार योजना में लापरवाही बरत रहे थे।
विज्ञापन
इस बाबत अधीक्षण अभियंता आरके जैन ने बताया कि प्रबंध निदेशक की ओर से एक्सईएन को निलंबित किया गया है।