फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   X-ray plates are out of stock at the CHC, and many medicines are also out of stock.

Ballia News: सीएचसी पर एक्सरे प्लेट खत्म , कई तरह की दवाएं भी नहीं

Fri, 26 Sep 2025 03:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:24 AM IST
सार

सोनबरसा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे प्लेट और जरूरी दवाएं खत्म हो गई हैं। मरीजों को बाहर की दवाएं लेनी पड़ रही हैं और जिला मुख्यालय पर भी स्टॉक उपलब्ध नहीं है। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
X-ray plates are out of stock at the CHC, and many medicines are also out of stock.

विस्तार

बैरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में एक्सरे प्लेट खत्म हो गई है। बृहस्पतिवार को मरीजों ने एक्सरे के लिए हो-हल्ला मचाया।
विज्ञापन

एक्सरे टेक्नीशियन ने बताया जिला मुख्यालय पर ही एक्सरे प्लेट उपलब्ध नहीं है। अस्पताल पर जरूरी दवाएं और इंजेक्शन भी उपलब्ध नहीं हैं। चिकित्सकों को बाहर की दवाएं लिखनी पड़ रही हैं। एक्सरे टेक्नीशियन सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि एक्सरे प्लेट लाने जिला मुख्यालय गया था, लेकिन वहां भी एक्सरे प्लेट उपलब्ध नहीं है। सीएचसी सोनबरसा के अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि एक्सरे प्लेट जिला अस्पताल पर ही उपलब्ध नहीं है। कुछ दवाएं समाप्त हो गई हैं। हर महीने दवा के लिए मांग भेजी जाती है लेकिन दवा जिला मुख्यालय पर भी नहीं मिल पाई है। पुनः मांग की जाएगी। दवाएं उपलब्ध होने पर कोशिश रहती है कि बाहर से दवाएं नहीं लिखी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed