फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   X-ray plates are finished at CHC, many medicines are also not available.

Ballia News: सीएचसी पर एक्सरे प्लेट खत्म, कई दवाएं भी नहीं

Wed, 24 Sep 2025 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
X-ray plates are finished at CHC, many medicines are also not available.
बैरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा अस्पताल में एक्सरे प्लेट न होने पर बुधवार को मरीजों ने एक्सरे के लिए हो-हल्ला किया। एक्सरे टेक्नीशियन ने बताया कि जिला मुख्यालय पर ही एक्सरे प्लेट उपलब्ध नहीं है। अस्पताल पर जरूरी दवाएं दायिकलोजेल, बीटाडिन, आईब्रूफेन, सडि्टेक्जोल, क्लोरोफाईनामिन इंजेक्शन आदि उपलब्ध नहीं होने से चिकित्सक बाहर से दवाएं लिख रहे हैं। इससे मरीजों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एक्सरे टेक्नीशियन सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि एक्सरे प्लेट लाने जिला मुख्यालय गया था, लेकिन वहां भी उपलब्ध नहीं है। बैरिया निवासी सुमन देवी पत्नी आदिनाथ ने बताया कि तीन दवाएं अस्पताल से मिली हैं। दो दवाएं बाहर से लिखी गई हैं। हमारे पास दवा खरीदने के लिए पैसा नहीं है। किसी से मांगकर दवा खरीदूंगी। भगवानपुर निवासी मनजी यादव ने बताया कि डॉक्टर ने पर्ची पर दवा लिख दी। कहा कि दवा मिल जाएगी, लेकिन जब दवा वितरण काउंटर पर पहुचा तो बताया गया कि दवा नहीं है। अब पैसा भी हमारे पास नहीं है। एक दो दिनों में पैसे की व्यवस्था कर दवा खरीदूंगा। सुकरौली निवासी राधेश्याम बिन्द ने बताया कि कुछ दवा अस्पताल से मिल रही है तो कुछ दवाएं बाहर से भी लिखी गई हैं। बैरिया निवासी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि एक्सरे कराने के लिए दो दिनों से अस्पताल आ रहा हूं। बताया जाता है कि एक्सरे प्लेट नहीं है।
विज्ञापन


एक्सरे प्लेट जिला अस्पताल पर ही उपलब्ध नहीं है। कुछ दवाएं समाप्त हो गई हैं। हर माह दवा की डिमांड भेजी जाती है, लेकिन दवा जिले पर भी नहीं मिल पाई है। फिर डिमांड भेजी जाएगी। दवाएं उपलब्ध होने पर कोशिश रहती है कि बाहर से दवाएं न लिखी जाएं। - राजेश कुमार, अधीक्षक, सीएचसी सोनबरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed