फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wrestlers showed their strength on Nag Panchami

नाग पंचमी पर पहलवानों ने दिखाया दम

Fri, 13 Aug 2021 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers showed their strength on Nag Panchami
बेल्थरारोड के परसिया गांव में कुश्ती दंगल का शुभारंभ कराते सपा नेता डॉ. संतोष कुमार। संवाद - फोटो : BALLIA
बेल्थरारोड/रतसर। नागपंचमी पर सपा नेता डॉ. संतोष कुमार ने परसिया ग्राम में आयोजित कुश्ती दंगल का शुभारंभ दो पहलवानों के बीच हाथ मिलवा कर किया। डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि नाग पंचमी पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में युवाओं को अपने दमखम का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने पहलवानों के खेल कौशल की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अरुण राजभर, चंद्रभान राजभर, अनिल यादव, देवानंद गौतम, मुन्ना भाई, चंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे। वहीं, रतसर के पड़वार गांव में श्री जंगली बाबा आदर्श युवा कमेटी की ओर से दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारम्भ सोहांव ब्लाक के प्रमुख प्रतिनिधि बंशीधर यादव ने किया। 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में 4 मिनट 42 सेकेंड का समय निकालकर गाजीपुर के चन्दन राजभर ने प्रथम स्थान हासिल किया। गाजीपुर के कासिमाबाद निवासी प्रदुम्न राजभर ने द्वितीय स्थान और रुपवार निवासी सत्या कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में हथौड़ी निवासी सोनू कुमार ने 22 फीट की छलांग लगाकर परचम लहराया। मुख्य अतिथि ने नकद पुरस्कार, अंगवस्त्रम और आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कृष्णा यादव, अमित तिवारी, राजमंगल यादव, पंकज, राज साहनी, रवि पटेल, धीरज कश्यप, सुनील राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed