फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Worst situation in Jaiprakash Nagar after Garhwar due to increase in water level

जलस्तर बढ़ने से गढ़वार के बाद जयप्रकाश नगर में भी बदतर स्थिति

Tue, 17 Sep 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Worst situation in Jaiprakash Nagar after Garhwar due to increase in water level
प्रशासन की ओर से नावों से बचाव कार्य किया जा रहा है। - फोटो : BALLIA
जयप्रकाश नगर। द्वाबा क्षेत्र में गंगा व घाघरा नदी के जलस्तर के लगातार बढ़ने से लोगों की जिंदगी नारकीय हो गई है। बाढ़ पीड़ितों की दशा यह है कि वो लोग ना ही दिन में ही निश्चिंत होकर रह पा रहे हैं और नाही रात में ही सुकून की नींद सो पा रहे हैं। दिन में पशुओं के लिए बाढ़ के पानी में तैरते हुए चारा का इंतजाम करते हैं और शाम को अपने भोजन की व्यवस्था में लग जाते हैं। रात में जीव जंतुओं से परिवार की निगरानी करने में लगे रहते हैं। ऐसे में चौबीसों घंटे बाढ़ पीड़ित लोग परेशान रहते हैं।
विज्ञापन

बाढ़ क्षेत्र के प्रभावित गांवों की बिजली सुरक्षा के नजरिए से काट दी गई है। ऐसे में पीड़ितों को अंधेरे में ही गुजारा करना पड़ रहा है। वहीं, बाढ़ में तरह तरह के विषैले सांप, बिच्छू व अन्य विषैले जीवों को देख बच्चे भी कांप जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से प्रकाश की अब तक कोई ऐसी व्यवस्था नहीं की गई है जिससे लोग उजाले में रह सकें।
विज्ञापन

क्षेत्र के गंगा नदी के किनारे बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों में कोडरहा नौबरार पंचायत के करीब पच्चीस सौ की आबादी वाला गांव भगवान टोला(टीपुरी), तो वहीं घाघरा नदी के चपेट में आने वाले गांवों में चांददीयर पंचायत के करीब तेरह हजार की आबादी वाले गांवों में चांददीयर बड़ा प्लाट, पलटू नगर, श्रीपालपुर के डेरा, भगवान के डेरा, टोला फतेह राय के, बैजनाथ के डेरा, बकुल्हा, बकुल्हा पूर्वी, मठिया आदि गांव प्रभावित है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिनों से बाढ़ झेल रहे क्षेत्र के लोग : जयप्रकाश नगर। विकासखंड मुरली छपरा क्षेत्र के कोडरहा नौबरार पंचायत के भगवान टोला (टीपुरी) गांव गंगा नदी के बाढ़ का दंश करीब चार दिनों से झेल रहा है। यही नही, इस पूर्वे के चारों तरफ डूबने योग्य पानी हो चुका है लेकिन सरकार द्वारा उस गांव का हाल जानना भी अब तक मुनासिब नही समझ गया है। इस पंचायत की महिला ग्राम प्रधान रूबी सिंह के प्रयास से तहसील प्रशासन द्वारा तीन नावों की व्यवस्था आवागमन को बहाल रखने के लिए कराया है। वहीं चांददीयर पंचायत के बैजनाथ के डेरा पलटू नगर, एवं टोला फतेह राय के गांव के कुछ भाग के बाशिंदों का आवागमन अवरुद्ध हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed