फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Worshiped Amla on Akshaya Navami, did charity

अक्षय नवमी पर आंवला की पूजा की, किया दान पुण्य-

Sat, 13 Nov 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Worshiped Amla on Akshaya Navami, did charity
शहर के भृगु आश्रम में अक्षय नवमी पर पूजन करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : BALLIA
बलिया। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी मनाई जाती है। अक्षय नवमी को आंवला नवमी भी कहा जाता है। शनिवार को लोगों ने आंवला के पेड़ के नीचे पूजा किया और ब्राह्मणों को भोजन कराया और दानपुण्य भी किया।
विज्ञापन

पौराणिक मान्यता के अनुसार, अक्षय नवमी के दिन आंवले के वृक्ष की पूजा होती है। इस दिन आंवले के पेड़ के अलावा भगवान विष्णु की भी पूजा की जाती है। अक्षय नवमी के दिन स्नान, पूजा और दान करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान कृष्ण वृंदावन-गोकुल की गलियां छोड़ मथुरा गए थे। इस दिन उन्होंने अपनी बाल लीलाओं को त्याग कर अपने कर्तव्य के पथ पर कदम रखा था। महिलाएं आंवला वृक्ष की पूजा पूरे विधि विधान के साथ करती हैं। यह पूजा संतान प्राप्ति एवं पारिवारिक सुख समृद्धि के लिए की जाती है। सुबह से ही आंवले के वृक्ष के नीचे महिलाओं ने पूजन शुरू कर दिया। वृक्ष के नीचे पकवान बनाए गए। इसे ब्राह्मणों के साथ ही अन्य लोगों को खिलाया गया। इसके बाद दानपुण्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed